जौनपुर, फरवरी 23 -- सुरेरी। क्षेत्र के धनवस्तेपुर (सुरेरी) गांव में रविवार की दोपहर बाद एक गंभीर हादसा हो गया। धनवस्तेपुर सुरेरी निवासी 65 वर्षीय लाल बहादुर पाल, पुत्र स्वर्गीय दूधनाथ पाल, घर के सामने स्थित कुएं में गिरकर घायल हो गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दूधनाथ पाल के घर के सामने एक पुराना कुआं है। उनकी पुत्रवधू के मुताबिक जब वह कुएं की ओर गईं तो उसके ससुर 65 वर्षीय लालबहादुर पाल कुएं के पास खड़े थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें चक्कर आ रहा है। पुत्रवधू के अनुसार वे कई वर्षों से शुगर (मधुमेह) के मरीज हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उन्हें अचानक चक्कर आया और वह असंतुलित होकर कुएं में जा गिरे। कुआं सूखा होने के कारण नीचे गिरते ही उनके सिर में गंभीर चोटें आ गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.