रायबरेली, फरवरी 19 -- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के चतुर खेड़ा मजरे खजुरों में अज्ञात कारणों से युवक की कुएं में गिरकर मौत हो गई l सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं में कांटा डालकर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम को भेज दिया l मृतक की मां कांती देवी पत्नी स्वर्गीय श्री कृष्ण ने बताया कि उसका इकलौता बेटा रमेश 19 वर्ष कुछ दिनों से बीमार था उसका इलाज कराया जा रहा था। गुरुवार की सुबह करीब सवा आठ बजे वह उठा और घर के बाहर स्थित इंदारा कुंए में गिर गया l सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम को भेज दिया l वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बीमारी से तंग आकर रमेश ने कुएं में छलांग लगा कर जान दी है l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.