औरंगाबाद, फरवरी 19 -- पुआल पर खेलते समय लुढ़ककर गिरा, 18 घंटे बाद बरामद हुआ शव फोटो- 19 फरवरी एयूआर 12 कैप्शन:- गुरुवार को सदर अस्पताल पहुंचे परिजन औरंगाबाद, हिंदुस्तान संवाददाता जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के चपरा टोले हरिहरगंज गांव में पुआल पर खेलते समय लुढ़ककर कुएं में गिरने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के करीब 18 घंटे बाद गुरुवार को उसका शव कुएं से बरामद किया गया। मृतक की पहचान गांव निवासी श्रवण कुमार के पुत्र कौशल कुमार के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में मृतक के दादा भिखर सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे कौशल घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ पुआल पर खेल रहा था। पास में एक कुआं भी है। खेलते-खेलते वह लुढ़ककर कुएं में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। शाम होने पर साथ खेल रहे बच्चे अपने-अपने घर चले गए, लेकिन किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.