सुल्तानपुर, जून 7 -- कुड़वार (सुलतानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर में घर के बगल स्थित पुराने कुएं में गिरने से किशोरी की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला बन्धुआकला थाना क्षेत्र के इमामगंज मजरे हसनपुर गांव का है। जहां गांव निवासी वाहिद की पुत्री साहिबा (17) शनिवार देर रात लगभग आठ बजे घर से निकली और अचानक घर के पास बंद पड़े पुराने कुएं में गिर गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को कुएं से बाहर निकाल कर जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को बन्धुआकला पुलिस शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद पटेल ने घटना की पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...