गौरीगंज, अप्रैल 3 -- अमेठी। पारिवारिक विवाद में आवेश में आकर कुएं में कूदी महिला को पुलिस ने सकुशल बाहर निकाल लिया। कोतवाली क्षेत्र अमेठी के परसौली निवासी धर्मेन्द्र कुमार ने शुक्रवार की सुबह डायल 112 पर काल कर सूचना दिया कि उसकी पत्नी कुएं में कूद गई है। उसे तत्काल पुलिस सहायता चाहिए। सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल फायर सर्विस को बुलाया। फायर कर्मियों ने प्रयास कर महिला को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। धर्मेन्द्र ने बताया कि उसका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। आवेश में आकर वह पास में स्थित कुएं में कूद गई। पुलिस कर्मियों ने पति-पत्नी को समझा बुझाकर विवाद समाप्त कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.