इटावा औरैया, मार्च 6 -- थाना क्षेत्र के रामपुर नावली गांव में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला गया। रामपुर नावली गांव निवासी राजू गोयल का 24 वर्षीय पुत्र गोपाल शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घर के बाहर मौजूद कुएं के पास पहुंचा और अचानक उसमें कूद गया। गोपाल को कुएं में कूदते देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में डूब गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। दमकल टीम और ...