कुएं में उतरे पिता-पुत्र जहरीली गैस से अचेत
भदोही, सितम्बर 6 -- भदोही, संवाददाता। गोपीगंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव में रविवार की सुबह करीब आठ बजे पिता एवं पुत्र कुएं में उतरने के बाद जहरीली गैस से अचेत हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपी-112 एवं दमकल विभाग के जवानों ने दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया। उसके बाद अस्पताल इलाज को ले जाया गया। उक्त गांव निवासी 52 वर्षीय शिव कुमार विश्वकर्मा पुत्र लदन विश्वकर्मा रविवार की सुबह ट्यूबवेल द्वारा पानी न उठने की समस्या को देखने के लिए कुएं में उतरे थे। कुआं काफी समय से ढका हुआ था, जिसके कारण अंदर गैस के प्रभाव से उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोशी की स्थिति में हो गए। पिता को कुएं के अंदर बेहोशी की हालत में देखकर उनके 30 वर्षीय पुत्र कैलाश विश्वकर्मा भी कुएं के अंदर गए, जहां गैस के प्रभाव से उन्हें भी अस्वस्थता महसूस होने लगी। उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.