गौरीगंज, मार्च 6 -- जामो। दो दिन पूर्व घर से निकले वृद्ध का शव शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर खेत के बगल स्थित कुएं में उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के पूरे दुनिया सिंह मजरे बरौलिया निवासी 65 वर्षीय राम आसरे पुत्र बृजलाल बीते बुधवार को होली के दिन घर से खेत के लिए निकले थे। लेकिन लौटकर घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत के करीब स्थित कुएं में राम आसरे का शव उतराया हुआ देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुएं के बगल ही मृतक की चप्पल भी पड़ी मिली। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.