कुएं में उतराता मिला किसान का शव
झांसी, सितम्बर 4 -- झांसी। सकरार थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक किसान का शव कुएं में उतराता मिला। जिससें परिवार में कोहराम मच गया। वही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय विश्वनाथ कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विश्वनाथ अपने खेत पर मकान बनाकर अकेले रहता था और खेती-किसानी का काम करता था। शुक्रवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने कुएं में उसका शव उतराता देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना सकरार पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के साले ज्ञानेश ने बताया कि विश्वनाथ की शादी उनकी बहन क्रांति से हुई थी। शादी के बाद क्रांति की तबीयत ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.