कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से गिरा किसान, डूबने से मौत
सोनभद्र, अगस्त 19 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहगोडा गांव में मंगलवार की रात कुएं पर रखी लकड़ी टूट जाने से एक किसान की गिरकर डूबने से मौत हो गई। वह नहाने के लिए कुएं से पानी भर रहा था। बभनी थाना क्षेत्र के सहगोडा गांव निवासी 34 वर्षीय शेर सिंह पुत्र रामप्रसाद खेत से काम कर लौटने के बाद कुंए पर नहाने के लिए गया था। वह कुएं से पानी भर रहा था। इसी दौरान कुएं पर रखी लकड़ी अचानक टूट गई और किसान असंतुलित होकर गहरे कुएं में जा गिरा। रात होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी।बुधवार की सुबह कुंए पर रखी लकड़ी टूटा देख परिजनों को किसान के कुएं में गिरने की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। किसान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.