बदायूं, मई 4 -- मोहल्ला कटरा में 80 साल पुराने धार्मिक कुएं को पाटकर कब्जा करने के प्रयास पर विवाद बढ़ गया है। अतुल कुमार और सभासद कृष्णा गुप्ता समेत स्थानीय लोगों का आरोप है कि मांगलिक अवसरों पर पूजे जाने वाले इस कुएं पर कुछ लोग निर्माण कार्य कर रहे हैं। पूर्व में प्रशासन द्वारा काम रुकवाने के बावजूद दोबारा निर्माण शुरू होने से मोहल्लावासियों में भारी रोष है। प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई न होने पर अब ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल और पुलिस से शिकायत कर हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों ने धार्मिक भावनाओं का हवाला देते हुए इस धरोहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- अवैध निर्माण कराने के मामले में मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...