कुएं की मरम्मत कराने की उठाई मांग
अंबेडकर नगर, मई 6 -- अम्बेडकरनगर। भीटी तहसील क्षेत्र के सम्मनपुर छितौनिया निवासी राजमणि उपाध्याय ने कुएं के जगत मरम्मत के नाम पर गलत रिपोर्ट लगाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस की वेबसाइट पर शिकायत कर बताया कि उनके गांव में पुराना सार्वजनिक कुआं है। गांव के लोग शादी विवाह के दौरान यहां पूजन अर्चन करते हैं। मौजूदा समय में कुएं का जगत क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी मरम्मत के लिए शिकायत किया गया था। लेकिन जिम्मेदारों ने जिस कुएं की मरम्मत करना था, उसे छोड़ दूसरे कुएं का फोटो खींचकर मामले का निस्तारण करा दिया और पैसा हजम कर लिया गया। अवधेश उपाध्याय, जितेंद्र दुबे व भार्गव उपाध्याय ने कुएं की मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.