मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- मोरना । भोकरहेड़ी के बाजार में स्थित सेठो वाला मंदिर के सामने प्राचीन कुएं की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। राजस्व निरीक्षक जानसठ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी बाजार में स्थित कुएं पर अवैध कब्जे की शिकायत जयपाल सिंह फौजी नामक व्यक्ति द्वारा की गई है जिस पर संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी जानसठ के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को मौके पर जाकर भूमि की पैमाइश की गई है। जांच के उपरांत आख्या उच्चाधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें व्यक्ति पर सरकारी कुएं की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की गई। यह भी पढ़ें- पोखर जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता का लगाया आरोप इस दौरान लेखपाल मनोज कुमार, प्रवीण कुमार सहित नगर पंचायत कार्यालय की टीम भी मौजूद रही। ...