कुएं की जगत में लेटे वृद्ध की गड्ढे में गिरकर मौत
बिल्ल्होर, नवम्बर 7 -- घाटमपुर, संवाददाता। साढ़ थाना क्षेत्र के उमरी गांव में गुरुवार रात कुएं की जगत पर लेटे वृद्ध की बगल के एक गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव निवासी 55 वर्षीय सुभाष सचान उर्फ मुन्ना गुरुवार रात गांव में घूम रहे थे। रात में वह गांव किनारे कुएं की जगत पर लेट गए । रात में वह बगल के कुआं के बगल के करीब पांच फिट गहरे गड्ढे में मुंह के बल गिर पड़े। रात भर वहीं पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह लोगों को शव पड़ा मिला तो परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मृतक के दो बेटी और एक बेटा है। पत्नी का करीब 10 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.