कुएं का जीर्णोद्धार कर पानी की टंकी स्थापित करने की मांग
उरई, जून 23 -- जालौन। संवाददाता नगर के वार्ड संख्या आठ घुआताल में स्थित ऐतिहासिक कुएं के जीर्णाद्धार के साथ ही वहां सौर ऊर्जा से संचालित पानी की टंकी और आरओ प्लांट लगाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। मोहल्ले के लोगों ने इन सुविधाओं की मांग नगर पालिका प्रशासन से की है।मोहल्ले के आशुतोष, रामकुमार, विवेक कुमार आदि ने बताया कि कुएं के पुनर्निर्माण और संरक्षण की आवश्यकता है। पुराने जलस्रोत समय पर काफी काम आते हैं। यदि इनका अस्तित्व नष्ट हो जाता है, तो आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग नहीं हो सकेगा। जब कभी बिजली नहीं आती है अथवा नल खराब होते हैं तो इन्हीं जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसलिए कुएं का जीर्णोद्धार आवश्यक है। इसके साथ ही मोहल्ले में सौर ऊर्जा से संचालित पानी की टंकी और आरओ प्लांट स्थापित कराने की भी मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.