समस्तीपुर, नवम्बर 19 -- विद्यापतिनगर, निसं। प्रखंड के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत में कुआं का जीर्णोद्धार और चबूतरा का निर्माण लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना है। ग्रामीण बताते हैं कि कुआं का इस तरह का जीर्णोद्धार और चबूतरा का निर्माण देखने के लिए लोगों का आना जाना लगा रहता है। बताया गया है कि सौ साल पुराने कुआं को षस्टम राज्य वित्त योजना की तीन लाख की राशि से वार्ड तीन में जीर्णोद्धार और चबूतरा का निर्माण कराया गया है। इस बाबत मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह ने बताया कि उक्त पुरानी कुआं पर गांव के लोग शादी के अवसर पर पूजा करने आते थे। जिसे देखते हुए इसका जीर्णोद्धार कर चबूतरा का निर्माण कराया गया है। साथ ही आम व महुआ का पौधा भी लगाया गया है ताकि शादी में पूजा के लिए लोगों कहीं भटकना नहीं पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.