अररिया, अप्रैल 6 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि रविवार को कुआड़ी बाजार में भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। महाकालेश्वर शिव मंदिर में हनुमान चलीसा पाठ और जय श्री राम के नारों के साथ निकली शोभा यात्रा में कुआड़ी बाजार, कुर्साकांटा सहित आस पास के गांव के हजारों राम भक्त महिला व पुरुष शामिल हुए। शोभा यात्रा को लेकर कुआड़ी बाजार पूरी तरह राममय हो गया। शोभा यात्रा में कलाकारों द्वारा शिव तांडव सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र रहा। वहीं भगवान राम की ऊंची तस्वीर सहित भागवान राम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान की आकर्षक झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। शोभा यात्रा को लेकर कुआड़ी बाजार में भगवा झंडा से पाट दिया गया था। करीब 12 बजे गाजे-बाजे के साथ महाकालेश्वर शिव मंदिर कुआड़ी से निकली शोभा यात्रा कुआड़ी हटिया, दुर्गा मंदिर, यूबीजीबी, मुख्य सड़क होते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.