कुआड़ी पुलिस ने 35 किलो गांजा किया बरामद
अररिया, जून 2 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी पुलिस ने सोमवार की रात कुआड़ी सिकटी पथ में बकरा नदी पुल के निकट 35 किलो गांजा बरामद किया गया है। हालांकि इस दौरान गांजा कारोबारी भागने में सफल रहा है। थानेदार राजू कुमार ने बताया कि रात्रि गस्ती के दौरान कुआड़ी सिकटी पथ में बकरा नदी पुल के पास पहुंचा तो देखा कि दो व्यक्ति सिर पर बोरा लेकर नेपाल की ओर से आ रहा है। पुलिस गाड़ी को देखते ही दोनों व्यक्ति बोरा को फेंक कर अंधेरा का लाभ लेते हुए भागने में सफल रहा। जबकि जब्त बोरा की तलाशी लेने पर उसमें 35 किलो गांजा बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- कुआड़ी पुलिस ने 35 किलो गांजा किया बरामद थानेदार ने बताया कि अज्ञात गांजा कारोबारी के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.