अररिया, मार्च 5 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी पुलिस ने होली के अवसर पर 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक जब्त किया है। हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा है। थानेदार प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान पहुंसी चौक के निकट बाइक चेकिंग अभियान लगाया गया था। इस क्रम में एक व्यक्ति को नेपाल की ओर से बाइक से आते देखा। पुलिस गाड़ी को देखते ही वह व्यक्ति बाइक छोड़ कर भागने लगा। पुलिस बल के द्वारा उनका पिछा भी किया गया लेकिन वह अंधेरा का लाभ लेते हुए भागने में सफल रहा। जब्त बाइक के डिक्की से 15 बोतल अर्थात 4.950 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया गया। थानेदार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.