मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के कटारू पंचायत के कुआरी गांव के बाबा सर्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ के लिए मंगलवार को कलशयात्रा निकली गई। इसमें 501 कन्याओं ने भाग लिया। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलशयात्रा सरमस्तपुर, ग्यासपुर होते फतेहाबाद गांव के गंडक नारायणी नदी के तटबंध पहुंची। वहां संत शिरोमणि नारद बाबा और यज्ञाचार्य अभिनेष चौबे ने मंत्रोच्चारण कर जलबोझी कराई। उसके बाद यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित कर महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। मौके पर चंदन ठाकुर, सोनु पाठक, अभिमन्यु कुमार, कुंदन ठाकुर, उमाशंकर चौधरी, जयनाथ चौधरी समेत दर्जनों गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.