कुआनो में कूदने पहुंची महिला को परिजनों ने बचाया
बस्ती, मई 22 -- बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के मूड़घाट पुल पर गुरुवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक विवाहिता पारिवारिक विवाद के चलते पुल से कुआनो नदी कूदकर आत्महत्या करने के लिए आ पहुंची। गनीमत रही कि इसकी भनक परिजनों को लग गई और वे समय रहते मौके पर पहुंच गए और उसे रोक लिया। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने मूड़घाट पुल पर पहुंची महिला मानसिक तनाव और घरेलू कलह से परेशान थी। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे वह पुल के किनारे पहुंचकर नदी में छलांग लगाने की तैयारी कर रही थी। तभी उसके परिजन वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया।इस दौरान परिजनों ने उसे डांट भी लगाई। हाथापाई की नौबत देखकर पुल पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद में परिजन महिला को अपने साथ घर लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.