कुआनो नदी में डूबने से युवक की मौत
गोरखपुर, जून 9 -- उरुवा/सिकरीगंज, हिटी। उरुवा थाना क्षेत्र के कुरावल गांव स्थित कुआनो नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार को रेस्क्यू कर युवक का शव बरामद किया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज थाना क्षेत्र के मठखेम करन (इंद्रापार खुर्द) निवासी प्रवीण गोस्वामी उर्फ गोलू (24) रविवार शाम अपने साथी नीटू गोस्वामी, अनिल गोस्वामी और आदित्य गोस्वामी के साथ रविवार को कुरावल गांव के पास कुआनो नदी में नहाने गया था। वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक वह नदी में लापता हो चुका था। यह भी पढ़ें- बूढ़ी गंडक में डूबे किशोर का शव बरामद सूचना मिलने पर उरुवा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.