बस्ती, अप्रैल 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। अभाविप ने कुआनो बचाओ अभियान के तहत अमहट घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और घाट की सफाई की। सफाई कार्य में एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड के अनुशासित स्वयंसेवियों ने भाग लिया। अभियान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा एवं ईओ अंगद गुप्ता ने श्रमदान किया। कुआनो नदी तट पर एपीएन के प्राचार्य प्रो. अभय सिंह, अभय पाल, भूपेंद्र सिंह राणा, भावेश पाण्डेय आदि ने अपना योगदान दिया। छात्रों ने अमहट घाट परिसर में फैली गंदगी को हटाया। इस मौके पर मेडिकल टीम भी मौजूद रही। अभियान में सभी प्रतिभागियों ने मास्क, दस्ताने आदि सुरक्षा साधनों का उपयोग किया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत वक्ताओं ने कुवानो नदी के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.