बस्ती, अप्रैल 14 -- बस्ती, निज संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुआनो नदी संरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में नदी के बढ़ते प्रदूषण एवं जल अवरोध की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन व ज्ञापन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार गतिरोध की स्थिति पैदा हुई। बाद में अभाविप कार्यकर्ताओं ने सीआरओ को ज्ञापन सौंपा। डीएम को संबोधित ज्ञापन में अभाविप ने कहा कि करीब आठ वर्ष पूर्व अमहट का पुराना पुल ध्वस्त हो गया था। उस पुल के अवशेष अभी भी मौके पर मौजूद हैं। इस कारण नदी का प्राकृतिक प्रवाह लगातार बाधित हो रहा है। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन जल में ठहराव होने से गंदगी जमा हो रही है, जिससे जल की गुणवत्ता अत्यंत खराब हो चुकी है।...