कुआनो के मूड़घाट पर चलाया सफाई अभियान
बस्ती, जून 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला प्रशासन के तत्वाधान में जनसहभागिता के माध्यम से कुआनो नदी जीर्णोद्धार अभियान सदर ब्लॉक के मूडघाट स्थित शमशान घाट के पास चलाया गया। लोगों ने शमशान घाट पुल के नीचे नदी की साफ-सफाई की। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख सदर राकेश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान सरोज देवी, मूडघाट क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील यादव रहे। अभियान को सम्बोधित करते हुए प्रमुख ने कहा नदियां भारतीय संस्कृति की धरोहर हैं। ये हमारी भावनाओं व चेतना को जागृति रखती हैं। मानवता व सभ्यता को बनाये रखने में इनका बहुमूल्य योगदान है। नदियों का जल स्तर घट रहा है। उनको दूषित किया जा रहा है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के चलते हमारा यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम अपनी धरोहर को सजो कर रखें। इस दौरान राजनरायण शुक्ल, सहजराम, परशुराम, रामललित, बबलू, श्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.