गढ़वा, फरवरी 26 -- मझिआंव। बरडीहा थानांतर्गत सेमरी गांव निवासी खुशहाल यादव के लगभग 25 वर्षीय पुत्र संतोष यादव का शव गुरुवार को जतरो -बंजारी गांव स्थित एक कुएं से बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक संतोष की मां ने बताई कि उसका बेटा से तीन दिन से घर पर नहीं था। मोबाइल से भी संपर्क नहीं हो रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.