पलामू, अप्रैल 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के चियांकी स्थित सलईया टोला के एक कुंए से शुक्रवार की सुबह में एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की पहचान सदर थाना क्षेत्र के चियांकी के सलईया टोला निवासी अशोक भुइयां की 51 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में की गई है। मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि सूचना पाने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कुआं से निकाल कर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। अब तक परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच में छूट गई है। उपस्थित लोगों के अनुसार बुधवार की रात में घर के समीप शादी समारोह चल रहा था। करीब दो-तीन बजे तक सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे, हालांकि घटना कैसे घटी कुछ स्पष्ट नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.