बेगुसराय, जनवरी 30 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लाखो थाना क्षेत्र के हेमरा टोल खातोपुर में शुक्रवार को एक विवाहिता ने घर के समीप कुआं में कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतका संजय राय की 30 वर्षीया पत्नी निशा देवी थी। घटना की सूचना पर लाखो थाना के डायल-112 पुलिस के प्रभारी अखिलेश सिंह पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शव निकालने का प्रयास किया। बाद में गोताखोरों को बुलवा कर करीब दो घंटे बाद शव कुआं से बाहर निकला जा सका। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। थानाध्यक्ष शुभम् कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतक महिला के पति बेगूसराय से बाहर कहीं मजदूरी करता है। वह सास- ससुर से अलग रहकर अपने तीन छोटे बच्चों के साथ घर में रहती थी। सास जगतारण देवी ने बताया कि कुआं के समीप मेरा पोता-पोती दिन में खेल रहा था। किसी बात को लेकर बच्चों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.