गुमला, फरवरी 26 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के खोरा भकुआ टोली निवासी 65 वर्षीय बुधवा उरांव की कुआं में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुआं से बाहर निकाला। मृतक के भाई समीर कुजूर ने बताया कि बुधवा उरांव गांव में चल रहे शादी समारोह में शामिल होने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने कुआं में शव तैरता देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.