गढ़वा, अप्रैल 19 -- गढ़वा। डंडा थाना क्षेत्र के डंडा निमिया टोला निवासी 34 वर्षीय सत्येंद्र चौधरी की मौत कुआं में गिरने से हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि सत्येंद्र अक्सर शराब के नशे में रहता था। रविवार सुबह अचानक लोगों ने कुएं में शव को देखा। उसके बाद शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि सत्येंद्र के साथ कोई नहीं रहता है। सत्येंद्र की पत्नी को फोन किया गया है पर वह भी अभी तक शव लेने नहीं आई है। यह भी पढ़ें- अड़की में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या यह भी पढ़ें- कोयल नदी में डूबने से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...