ललितपुर, जून 30 -- ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कल्याणपुर निवासी ग्रामीण ने लघु सिंचाई विभाग अफसरों की मिलीभगत से शासन की योजना का लाभ उठाते हुए खेत में कुआं खुदवाने के नाम पर लाखों रुपए की धनराशि हड़प ली। न्यायालय के आदेश पर दो आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। ग्राम कल्याणपुरा निवासी महेंद्र सोनी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया कि गांव में उसकी भूमि है। वह अपने सह खातेदारों के साथ भूमि पर काबिज है। शासन की लाभकारी नीति के अनुसार सिंचाई विभाग ने गांव में वर्ष 2025 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें उक्त जमीन क्रमांक के सहखातेदार के पुत्र ने आवेदन किया। लघु सिंचाई विभाग ने सर्वे करने के बाद आवेदन पत्र स्वीकार किया। इसके साथ ही कूप निर्माण के बाबत दिनांक 19 द...