बुलंदशहर, फरवरी 24 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिनोरा शेख में कुआं पूजन और जागरण के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट भी की। पुलिस ने 14 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात के गांव गिनोरा शेख निवासी आकाश कुमार पुत्र जगदीश ने तहरीर देकर बताया कि रविवार को उनके घर पर कुआं पूजन और जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान डीजे बज रहा था। आरोप है कि गांव के ही दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने नमाज का समय होने की बात कहकर डीजे बंद करवा दिया। आरोप है कि जब नमाज खत्म हो गई, तो उन्हीं लोगों ने आकर दोबारा डीजे बजाने को कहा। लेकिन कुछ ही देर बाद ग्राम प्रधान मोईन, मतलब, आदिल और अकरम सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.