अमरोहा, दिसम्बर 30 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा में सोमवार देर शाम कुआं पूजन के दौरान बज रहे डीजे पर डांस करने को लेकर युवकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में गांव निवासी मोनू पुत्र लखपत घायल हो गया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह समझा कर विवाद शांत कराया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.