कुआंखेड़ा में एक साथ उठीं तीन अर्थियां, पूरे गांव में पसरा मातम
सहारनपुर, मई 17 -- सहारनपुर/नानौता। नानौता क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा में शनिवार का दिन बेहद गमगीन रहा। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो सगे भाइयों और उनके चचेरे भाई के शव जब पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो पूरा गांव शोक में डूब गया। एक ही कुनबे के तीन जवान बेटों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव की गलियों में चीख-पुकार और मातम का माहौल है। शनिवार दोपहर गांव के श्मशान घाट पर तीनों का अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गौरतलब है कि शुक्रवार को नानौता-रामपुर मनिहारान मार्ग पर एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। हादसा इतना भीषण था कि कार करीब 12 फीट तक उछलने के बाद पेड़ से जा भिड़ी। दुर्घटना में गांव कुआंखेड़ा निवासी सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.