रामपुर, जुलाई 9 -- रामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कथित अनियमितता का एक गंभीर मामला सामने आया है। कैमरी कस्बे की पांच अविवाहित युवतियों ने आरोप लगाया है कि लेखपाल की गलत जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें सरकारी अभिलेखों में 'शादीशुदा' दर्शा दिया गया, जिसके चलते उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए और वे योजना के लाभ से वंचित रह गईं। पीड़ित युवतियों का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं। उनके माता-पिता को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से बेटियों का विवाह कराने में मदद मिलेगी, लेकिन कथित गलत जांच रिपोर्ट के कारण उनकी यह उम्मीद टूट गई। यह भी पढ़ें- Rampur News: हंगामा : युवती के पिता ने लगाया जबरन शादी कराने का आरोप आशिका, सोनी, इकरा समेत पांचों युवतियां अपने परिजनों के साथ जिलाधि...