मुरादाबाद, अगस्त 4 -- नार्दन रेलवे मेंस यूनियन मुरादाबाद मंडल का नया अध्यक्ष चुन लिया है। कुंवर सुहेल खालिद खान को मंडल अध्यक्ष और देवेंद्र कुमार व ब्रजेश कुमार वशिष्ठ को एनआरएमयू का सहायक मंडल मंत्री सर्वसम्मिति से नियुक्त किया है। मंगलवार को यूनियन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा की घोषणा के बाद कुंवर सुहेल खालिद खान ने मंडल अध्यक्ष के रूप में यूनियन कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। इससे पहले अभी तक मनोज शर्मा यूनियन के मंडल अध्यक्ष बने हुए थे। 31 जुलाई को उनके सेवानिवृत्त होने के बाद नए मंडल का चुनाव होना तय था। नव चयनित मंडल अध्यक्ष कुंवर सुहेल खालिद खान करीब 14 वर्षों से यूनियन में सहायक मंडल मंत्री के रूप में दायित्व संभाल रहे थे। कुंवर सुहेल खालिद 20 साल से यूनियन में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2010 में वह स्टेशन शाखा के स...