बलिया, अप्रैल 22 -- बलिया, संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं में बुधवार को विवि की ओर से गठित सचल दल-दो ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डॉ. प्रवीण नाथ यादव के नेतृत्व में सचल दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा का निरीक्षण करने के साथ ही परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र, परिचय-पत्र आदि की जांच की। टीम ने कुंवर सिंह पीजी कालेज और टीडी कालेज से दो-दो परीक्षार्थीयों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा। टीम में डॉ. स्मिता, डॉ. शैलेश व डॉ. आकाश मौर्या शामिल रहे। यह भी पढ़ें- डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं पर कड़ी निगरानी यह भी पढ़ें- जिले के 11 केंद्रों पर स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.