रिषिकेष, जनवरी 23 -- गढ़वाल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें कुंवर सिंह तड़ियाल अध्यक्ष और नरेंद्र सिंह बिष्ट सचिव बनाए गए। शुक्रवार को आईएसबीटी परिसर स्थित होटल दिग्विजय में गढ़वाल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत एवं सचिव बिजेंद्र कंडारी के संचालन में एसोसिएशन के त्रेवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न किए गए। जिसमें कुंवर सिंह तड़ियाल को अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह बिष्ट को सचिव, होम राज गुप्ता को उपाध्यक्ष, महावीर सिंह बलूदी को सह सचिव, जगवीर सिंह खरोला को कोषाध्यक्ष, चंदर धमीजा को उप कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा विजय पाल सिंह रावत और बिजेंद्र कंडारी को संरक्षक मनोनीत किया गया। यह कार्यकारिणी तीन वर्षों क लिए बनाई गई। मौके पर मनजी...