रुद्रपुर, दिसम्बर 23 -- सितारगंज। टेंट की दुकान में आग लगाने के मामले में पुलिस ने दो नामजद युवकों और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम सरकड़ा निवासी धर्मेंद्र कश्यप ने बताया कि कुंवरपुर सिसैया स्थित उसकी टेंट दुकान में काम करने वाले करन और नन्हे ने एडवांस रुपये न मिलने पर धमकी दी थी। आरोप है कि 18 दिसंबर की रात दोनों ने पेट्रोल डालकर दुकान में आग लगा दी। घटना के बाद युवक से पूछताछ को लेकर परिजनों ने कोतवाली गेट पर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.