कुंवरनगर वार्ड में लगी आग, अफरातफरी
बस्ती, जून 6 -- हर्रैया। नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 कुंवरनगर में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट से झाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। आग का विकराल रूप देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आग लगने के स्थान के पास कबाड़ रखा हुआ था, जिससे कबाड़ कारोबारियों के होश उड़ गए। उन्हें आशंका थी कि यदि आग कबाड़ तक पहुंच गई तो लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है। स्थिति को देखते हुए वार्डवासियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग पास स्थित यूकेलिप्टस के बाग तक पहुंच चुकी थी। आग की चपेट में आकर करीब तीन बीघा क्षेत्र में फैली झाड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में वार्ड निवासी जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.