बदायूं, अप्रैल 13 -- कस्बे में देर शाम जंगली सूअर के आतंक ने लोगों को दहशत में डाल दिया। बाजार से लेकर मोहल्लों तक उत्पात मचाने वाले सूअर ने एक तीन वर्षीय मासूम और एक बकरी को घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। सूअर पहले कुरैशिया मोहल्ला की ओर पहुंचा। जहां उसने एक बकरी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद वह रिहायशी इलाके में घूमता हुआ वार्ड नंबर छह में जा पहुंचा और घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय राधिका पुत्री अजय पर अचानक हमला बोल दिया। बच्ची के चीखने पर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह उसे सूअर के चंगुल से छुड़ाया। घायल बच्ची को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना के बाद भी सूअर का आतंक थमा नहीं। वह मुख्य बाजार की ओर भागता हुआ एक बर्तनों की दुकान में जा घुसा और अंदर जमकर तोड़फोड़ मचाई। द...