बदायूं, मई 3 -- क्षेत्र के गंज गांव के पास रात के अंधेरे में लकड़ी माफिया द्वारा सागौन के छह हरे पेड़ों को काट दिया गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले ही ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर माफिया भाग निकले। कुंवरगांव-विजयनगला मार्ग पर रात के अंधेरे मे लकड़ी माफिया अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर रहे थे। किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग टीम ने मौके पर दबिश दी, लेकिन विभागीय वाहन को देखते ही आरोपी लकड़ी माफिया रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके पर कटे हुए पेड़ों के ठूंठ और बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी बरामद हुई है, जिसे विभाग ने कब्जे में ले लिया।वन यह भी पढ़ें- नदराला में हरे पेड़ों पर चल रही थी आरी, सूचना पर पहुंची टीम ने रुकवाया कटान विभाग का कहना है कि इस तरह की घटनाएं संगठित तरीके स...