बदायूं, मई 8 -- कस्बे में गेहूं क्रय केंद्र पर बारिश के चलते सैकड़ों क्विंटल गेहूं बारिश के पानी में भीग गया। बोरियों पर तिरपाल की व्यवस्था नाकाफी नजर आई। अब गेहूं के खराब होने की आशंका जताई जा रही है। भीगा हुआ गेहूं काला पड़ जाएगा। पिछले कई दिनों से केंद्रों पर गेहूं की बोरियों के अंबार लगे हैं, जिन्हें सुरक्षित गोदामों तक पहुंचाया जाना था। लेकिन अधिकारियों ने अनाज को खुले आसमान के नीचे लावारिस छोड़ दिया। कुंवरगांव स्थित गेहूं खरीद केंद्र से प्रशासनिक लापरवाही सामने आ रही है। यहां कई दिनों से खुले आसमान के नीचे सैकड़ों क्विंटल गेहूं पड़ा हुआ था। यह भी पढ़ें- लगातार बारिश से क्रय केंद्रों पर खुले में रखे गेंहू हो रहे खराब जो अब बारिश की भेंट चढ़ रहा है। गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी का कहना है कि हमने उच्चाधिकारियों और ट्रांसपोर्टर को बार-बार...