कुंवरगांव पुलिस ने तमंचे के साथ दो किया गिरफ्तार
बदायूं, जून 15 -- थाना पुलिस ने रविवार को दो लोगों को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर दरोगा विनोद शर्मा, सुकेन्द्र सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ गांव कुआंडांडा की तरफ लाही फरीदपुर के तिराहे से पुलिस ने आसिफ पुत्र सगीर अहमद निवासी गांव लाही फरीदपुर थाना कुंवरगांव को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इसी प्रकार बदायूं-आंवला रोड से गांव फरीदपुर रोड पर करीब 50 कदम दूरी से मुल्ला उर्फ शमीउद्दीन पुत्र छुन्नू निवासी गांव लाही फरीदपुर थाना कुंवरगांव को तमंचा कारतूस जिंदा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए उसको न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह भी पढ़ें- कुंवरगांव पुलिस ने तमंचे के साथ दो किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.