हरिद्वार, मई 26 -- कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एनएचएआई, मेला प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया। बैठक में एनएचएआई के सदस्य विशाल चौहान, मेलाधिकारी सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कुंभ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए सड़क, फ्लाईओवर, जंक्शन सुधार और यातायात प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में हरिद्वार बाईपास और प्रस्तावित रिंग रोड परियोजना को लेकर भी चर्चा हुई। मेलाधिकारी सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्...