हरिद्वार, अप्रैल 9 -- कुंभ मेले की तैयारियों के बीच महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने स्पष्ट किया है कि सभी अखाड़े सरकार के साथ खड़े हैं और भव्य कुंभ आयोजन को लेकर पूरी तरह एकमत हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह के भ्रम में न आएं। दक्षेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए रविंद्रपुरी ने कहा कि सन्यासी, बैरागी और निर्मल परंपरा के सभी अखाड़े कुंभ मेले में परंपरानुसार भाग लेंगे। कुछ लोग गलत सूचनाएं फैलाकर भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं, जो पूरी तरह निराधार है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी संतों ने एकमत होकर कुंभ के आयोजन को लेकर सहमति जताई थी। मेला प्रशासन की ओर से भी अखाड़ों को पूरा सहयोग मिल रहा है। रविंद्रपुरी अखिल भारतीय अखाड़ा ...