कुंभ 2027 के लिए लोगो डिज़ाइन आमंत्रित
हरिद्वार, मार्च 26 -- आगामी कुंभ मेले को दिव्य और भव्य स्वरूप देने की तैयारियों के बीच मेला प्रशासन ने आमजन की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम पहल की है। कुंभ-2027 का आधिकारिक लोगो डिजाइन करने के लिए लोगों से रचनात्मक प्रविष्टियां मांगी गई हैं। चयनित डिजाइनर को मेला प्रशासन की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। मेलाधिकारी सोनिका के अनुसार, कुंभ मेला भारत की प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। ऐसे में कुंभ-2027 के लिए ऐसा लोगो तैयार किया जाएगा, जो इस ऐतिहासिक आयोजन की आस्था, विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को आकर्षक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सके। उन्होंने कहा कि इसके लोगो में नवाचार के साथ आध्यात्मिकता और परंपराओं की स्पष्ट झलक होना जरूरी है, क्योंकि यही प्रतीक चिन्ह पूरे आयोजन की पहचान बनेगा।ऐसे कर सकते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.