हरिद्वार, मई 23 -- कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी सोनिका ने शनिवार को अधिकारियों की टीम के साथ ज्वालापुर रेलवे स्टेशन, सिंहद्वार क्षेत्र, शंकराचार्य चौक और विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म और होल्डिंग एरिया को बेहतर बनाने, दूसरी ओर से प्रवेश मार्ग विकसित करने और एक के स्थान पर तीन निकासी द्वार बनाने के निर्देश दिए गए। मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेले में ज्वालापुर रेलवे स्टेशन श्रद्धालुओं के आवागमन का प्रमुख केंद्र रहेगा, इसलिए स्टेशन परिसर में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम समय रहते सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने रेलवे, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। रेलवे...