हरिद्वार, मार्च 28 -- कुंभ की तैयारियों को लेकर साधु-संत, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों से मिले सुझावों पर गंभीरता से अमल किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य कुंभ मेला-2027 को दिव्य-भव्य, सुव्यवस्थित, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाना है। शनिवार को अफसरों के साथ स्वर्गाश्रम क्षेत्र के गंगाघाट का जायजा लेने पहुंचे अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदार विभागों को अपनी समन्वय के साथ काम करना होगा। इस दौरान गंगाघाट चौड़ीकरण, नई सीढ़ियों का निर्माण, रेलिंग और बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम और आपातकालीन निकास मार्ग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। मेलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण, मरम्मत और अनुरक्षण के काम तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराए जाएं। विधायक रेनू बिष्...