कुंभ-2027 की तैयारियां तेज, भूपतवाला में जलापूर्ति कार्यों का निरीक्षण
हरिद्वार, मार्च 24 -- आगामी कुंभ मेले को लेकर मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह ने मंगलवार को भूपतवाला क्षेत्र का दौरा किया। कुंभ में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने जलापूर्ति से जुड़े काम परखे। पावन धाम के सामने निर्माणाधीन ट्यूबवेल, श्यामीलोक कॉलोनी में ट्यूबवेल की बोरिंग और प्राइमरी स्कूल के पास जारी बोरिंग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि सभी काम गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं और किसी स्तर पर कोताही न बरती जाए। कार्यदायी संस्थाओं को नियमित निगरानी, तकनीकी मानकों के पालन को भी कहा। इस दौरान मेला कार्यालय की तकनीकी शाखा के ईई अनुभव नौटियाल, जल संस्थान के एई राकेश बमराड़ा सहित तमाम अफसर-कर्मचारी मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.